जिला कलेक्टर में जारी किया आदेश
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और नर्सरी से लेकर 5 वी कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए 5 और 6 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 5 वी तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित 4 जनवरी तक का अवकाश अब प्राथमिक शालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 जनवरी तक रहेगा। केंद्रीय विद्यालय में पहले ही सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक का अवकाश है। जिले में बढ़ते शीतलहर के प्रकोप और कोहरे के चलते कलेक्टर द्वारा जारी आदेश से छोटे बच्चों को राहत मिलेगी।
जिले में जारी सर्दियों को देखते हुए बड़ी कक्षाओं सहित सभी स्कूलों का अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है।



