झोलाछाप की अवैध क्लीनिक सील, नायब तहसीलदार करंजिया की कार्यवाही

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को नायब तहसीलदार करंजिया भीमसेन पटेल द्वारा जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम रूसा रैयत स्थित बचावल प्राथमिक उपचार केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र पर मरीजों का एलोपैथिक दवाओं से उपचार किया जा रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्राथमिक उपचार केंद्र का अवैध संचालन इतवारी लाल पिता पुलऊ लाल, निवासी बचावल द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एलोपैथिक दवाइयाँ भी बरामद की गईं।

नायब तहसीलदार भीमसेन पटेल द्वारा डॉक्टर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध क्लीनिक को सील कर बंद कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!