नर्मदा तट पर नशेड़ियों की हरकत के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की मांग
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिला मुख्यालय में व्याप्त नशाखोरी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग करते हुए जिला दंडाधिकारी डिंडोरी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नर्मदा जी के तट एवं मन्दिरों में विगत कुछ दिनों से असामाजिक दृश्य देखने को मिले हैं। जो नशा एवं आपत्तिजनक थे जिससे हम सभी एवं मां नर्मदा और मन्दिर में आस्था रखने वाले लोगों के अन्दर आक्रोश है। यह कृत्य हमारे भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है। साथ में मां नर्मदा के प्रति अगाध श्रद्धा से परिक्रमा करने देश भर के भक्तों को भी भी द्रवित किया है। अतः निवेदन है ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें।

बड़ी संख्या में ज्ञापन देने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने शहर में चल रहे अवैध शराब कारोबार का विरोध करते हुए शराब माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जिला मुख्यालय में बड़ी मात्रा में बिकने वाली अवैध शराब से आमजन परेशान है महिलाओं में आक्रोश है विभिन्न संगठन लगातार शराब माफियाओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे है तब भी अवैध शराब का कारोबार जारी है। पुलिस प्रशासन इसे रोकने में हर तरह से अक्षम साबित हो रहा है। मुक्तिधाम से लेकर नर्मदा तटों पर हो रही खुलेआम शराबखोरी और जिला मुख्यालय में प्रतिदिन आने वाली अवैध शराब और माफियाओं को आबकारी विभाग और पुलिस रोक नहीं पा रही है। जिससे शहर भर में शराबखोरो की हरकतों से लोग परेशान है। नर्मदा किनारे, घाटों पर पड़ी शराब की खाली बोतले जिला प्रशासन को मुंह चिढ़ा रही है। इन स्थितियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है
शराब माफिया सक्रिय
न्यू ईयर की तैयारी में शराब माफियाओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। संभावना है कि आगामी दो तीन दिनों में जिला मुख्यालय में बड़ी मात्रा में अवैध शराब आयेगी देखना है पुलिस और आबकारी विभाग कितनी कार्यवाही कर पाता है।

