
प्रकरणों में अनियमितताएँ उजागर
58 प्रकरणों में पटवारी प्रतिवेदन के बावजूद निराकरण हेतु पेश नहीं किया गया
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार करंजिया के न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड दुरुस्ती से संबंधित दर्ज प्रकरणों में कई अनियमितताएँ पाई गईं। निरीक्षण में यह सामने आया कि कुछ प्रकरणों में आदेश पत्रिका संधारित नहीं की गई थी, वहीं कई प्रकरण निर्धारित तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त 58 प्रकरणों में पटवारी प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के बावजूद प्रकरणों को निराकरण हेतु पेश नहीं किया गया था।
उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रवाचक मुकेश पेंन्द्रो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही नायब तहसीलदार को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने न्यायालय का नियमित निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

