ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते को प्रशासन ने नोटिस थमाया

कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे जिला पंचायत अध्यक्ष

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और सीईओ जिला पंचायत के बीच कल हुआ विवाद गहराता जा रहा है। कल देर शाम जिला पंचायत परिसर में धरने पर बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष को परिसर से बल पूर्वक हटाए जाने के बाद आज सुबह से वे फिर समूह की महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए थे।

दोपहर को अध्यक्ष की अगुवाई में समूहों के सदस्य जिला कलेक्टर को एक बगिया में के नाम योजना में अनियमितता की जांच हेतु ज्ञापन देने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिला कलेक्टर उपस्थित नहीं होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते अपने साथियों के साथ धरना देकर बैठ गए। जिस पर शाम लगभग 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बिना अनुमति धरना देने और नारेबाजी करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!