समनापुर: जनपद के कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश मालवी के विरुद्ध मामला दर्ज

सीईओ समनापुर ने दर्ज कराई FIR

धांधली कर राशि अपने खाते में डालने का मामला

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत समनापुर में पदस्थ डाटा एन्ट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश मालवी द्वारा कूट रचित तरीके से मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के तहत हितग्राही को लाभान्वित न कर अपने निजी खाते में 6 हजार अंत्येष्टि सहायता राशि और 4 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि हस्तांतरण कर ली गई थी। मामला उजागर होने के बाद CEO जनपद पंचायत ने जांच कराकर भौतिक सत्यापन पश्चात जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के आदेश पर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर से गबन की गई राशि जमा कराते हुए डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को पद से पृथक कर दिया गया था।

उक्त मामले में गुरुवार को आरोपी डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मुकेश मालवी के विरुद्ध शासकीय राशि गबन किए जाने के आरोप में, सीईओ जनपद पंचायत समनापुर द्वारा समनापुर थाने में अपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश मालवी के विरुद्ध धारा 420, 409 के तहत FIR दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!