बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जनसुनवाई में एक जमीनी विवाद की शिकायत करने बुजुर्ग महिला जिला कलेक्ट्रेट पहुंची मामले में लिखित शिकायत के साथ ही पीड़ित की बेटी ने बजाग SDM के रीडर बाबू महेंद्र सिंह सैयाम पर 30 हजार रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया, जिसके बाद जनसुनवाई में शिकायते सुन रहे सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने महिला को पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत हेतु भेज दिया गया।

लिखित शिकायत पत्र के अनुसार मामला इस प्रकार से है। शिकायतकर्ता जुम्मीबाई पति स्व. मजहर हुसेन जाति मुसलमान उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम करंजिया थाना करंजिया जिला डिण्डौरी ने बताया कि फरियादिया का रिहायसी मकान ग्राम करंजिया (मा०) बाजार टोला में स्थिति है खसरा न 1826 रकबा 0.02हे० यानी 5 डिसमिल वर्ष 1970 से बना कर परिवार सहित निवास करती चली आ रही है। यह भूमि पूर्व में फरियादिया के नाना स्व० इब्बू अली की रही है और उनके कुल संतानो में एक पुत्र मुख्तार अली तथा एक पुत्री कुलसुम की जो फरियादिया की माँ है रहे हैं। और दोनों की मृत्यु हो चुकी है।
पत्रकार अनिल पटेल ने बुजुर्ग शिकायतकर्ता को पहुंचाया कलेक्ट्रेट
यह कि वर्ष 1980-81 में मामा मुख्यार अली के द्वारा शासन की एक योजना के तहत फरियादी के पति मजहर हुसेन के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज कर करा दिया था और उनकी मृत्यु के वाद वर्ष 1995-96 से फरियादिया व उसके पुत्र के नाम पर अभी जूम 2025 तक रही है। 2025 से मुख्य (5) यह कि अब आज जुलाई 2025: अली के वारिस उनके पुत्र सैयद अली, नवाव अव तथा उनके पुत्रों के द्वारा अवैध रूप से माननीय अनुविभागीय अधिकारी बजाग के द्वारा गलत फैसला कराकर वेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध मामला सिविल कोर्ट डिण्डीरी में माननीय न्यायाघीय महोदय के न्यायालय विचाराधीन है।
यह मकान बनाने की भूमि फरियादिया के मामा मुख्ख्यार अली के द्वारा फरियादिया का निकाह (विवाह) कर हिब्वा (दान) में दी गई थी और मौका स्थल पर कब्जा प्रदान कर कच्चा मकान बनवाकर दिया था। वर्ष 1970 से तब से फरियादिया परिवार सहित रह रही है।

