खनिज विभाग ने की कार्यवाही

बैगाचक एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले में अवैध खनन और परिवहन की खबरों और जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए खनिज विभाग को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मेहद्वानी क्षेत्र में 3 डंफर, गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8. 11.2025 को एक डंपर बिना रॉयल्टी के अवैध खनिज गिट्टी का परिवहन करते पाया गया और 9.11.25 को दो वाहन डंपर बिना रॉयल्टी के अवैध खनिज गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर तीनों वाहनों को जप्त कर कार्रवाई कर थाना मेहद्वानी में तीनों वाहनों को सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। जिन वाहनों को गिट्टी का बिना रॉयल्टी परिवहन करते पकड़ा गया है उन वाहनों का क्रमांक MP 19 ZL 4090, MP 19 ZF 5941, MP 20 HB 5357 बताया गया है।


