सड़क सुरक्षा हेतु डिंडौरी पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

बिना हेलमेट 87, बिना सीट बेल्ट 21, बिना लाइसेंस 03, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 03, एवं अन्य धाराओं में 15 प्रकरणों में कार्रवाई की गई

कुल 129 चालान तैयार कर ₹50,000 समन शुल्क वसूल किया

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमति वाहनी सिंह के निर्देशानुसार पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 6 नवम्बर 2025 को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में एक साथ वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 87, बिना सीट बेल्ट 21, बिना लाइसेंस 03, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 03, एवं अन्य धाराओं में 15 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। कुल 129 चालान तैयार कर ₹50,000 समन शुल्क वसूल किया गया।

जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों की दी गई समझाइश

इसी क्रम में आज 7 नवम्बर 2025 को थाना प्रभारी यातायात सुभाष उईके एवं सूबेदार अभिनव राय द्वारा टीम के साथ कॉलेज तिराहा प्वाइंट पर स्कूलों की छुट्टी के समय विशेष वाहन चेकिंग की गई। नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर उनके पालकों को समझाइश दी गई। उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वयं तथा अपने बच्चों के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से खरीदने के लिए कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह बाद बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान सतत जारी रहेगा, जिले भर में पुलिस लगातार यातायात सुरक्षा को लेकर अलग अलग प्वाइंट पर वाहनों की जांच करेगी। डिंडौरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!