मोटर मालिक का कहना आग लगवाई गई

व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते बस जलाने का आरोप

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिला मुख्यालय के सुबखार क्षेत्र में एक मोटर मालिक के घर के सामने सड़क पर खड़ी बस में देर रात आग लग गई। आग से बस जल कर पूरी तरह स्वाहा हो गई है। घटना देर रात लगभग 2 बजे की बताई जाती है।

बस मालिक अख्तर भाईजान ने बताया देर रात बस को जला दिया गया, मेरे परिजनों ने जब बस को जलते देखा तो वहां एक कार खड़ी थी। दुर्घटना में बस क्रमांक MP 18 P 5286 पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गई है। घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं बताया जा रहा है।
बस के मालिक अख्तर भाई का कहना है कि उनकी बस को मंडला के अन्य बस मालिक द्वारा व्यापारिक विरोध के चलते आग लगवा दी गई है। मेरी बस डिंडोरी से मंडला बाया घुघरी चलती थी जिसके खिलाफ केस विरोधी हार गए थे इसी के कारण देर रात उनके लोगों ने बस को आग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई



