डिंडोरी की युवती पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप: SP से पीड़िता ने की शिकायत

आरोपी युवती पर 2 करोड़ की ठगी के लगे है आरोप

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 4 नवंबर 2025, जनसुनवाई में डिंडोरी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर एक दिव्यांग युवती पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पे जाने के आरोप लगाते हुए विस्तृत शिकायत कर मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। आवेदिका ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर धोखाधड़ी के पूरे मामले की जानकारी दी है।

पीड़ित महिला के अनुसार बीना रजक नाम की लड़की ने मुझे एक जमीन दिखाकर उसकी कीमत लगभग रु. 12,00,000 (बारह लाख रुपये) बताई। जिस पर मैने दिनांक 25.09.2024 को बीना रजक को रु.5,00,000 (पाँच लाख रुपये) नकद दिए। यह राशि मैंने अपनी माता जी एवं पड़ोसीयो से लेकर दी थी। इस राशि के बदले बतौर सुरक्षा बीना रजक ने मुझे एक चेक दिनांक 25.10.2024 का दिया और कहा कि एक महीने के अंदर जमीन की पूरी लिखा पढ़ी और रजिस्ट्री करवा दूंगी। इसके बाद बीच में उसने अपनी मम्मी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मुझसे रु.2,00,000 (दो लाख रुपये) लिए और कहा कि जैसे ही 25 तारीख आएगी, हम तुरंत बाकी राशि आपसे लेकर पूरी जमीन की रजिस्ट्री करा देगे। परंतु नियत तिथि आने के बाद बीना रजक ने साफ इनकार कर दिया कि न तो वह मेरी दी हुई रकम वापस करेगी और न ही जमीन की रजिस्ट्री करेगी।

बाद में जानकारी लेने पर मुझे यह तथ्य ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई है और उस पर लोन लिया गया है। इस प्रकार लगभग रु.7,00,000 (सात लाख रुपये) की घोखाधड़ी मेरे साथ बीना रजक द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि बिना रजक के खिलाफ जबलपुर में भी धोखाधड़ी का एक मामला चल रहा है। डिंडोरी में भी इसके खिलाफ कई आवेदन पहले भी दिए जा चुके हैं।
यह लगातार अपने चेकों के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को धोखाधड़ी का शिकार बना चुकी है और वर्तमान में भी इसके खिलाफ कई मामलों में कार्यवाही प्रचलित है।

आज भी यह अपनी घोखाधड़ी की गतिविधियाँ जारी रखे हुए है। यदि समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो और भी निर्दोष लोग इसका शिकार हो सकते हैं। अतः निवेदन है कि बिना रजक के विरुद्ध FIR दर्ज कर शीघ्रातिशीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि मुझे न्याय मिल सके और अन्य लोगों को भी इसके धोखे से बचाया जा सके।

शिकायतकर्ता महिला ने दी गई राशि, प्राप्त चैक के साक्ष्य अपने आवेदन के साथ प्रस्तुत किए है। उक्त आरोपी पर कई लोगों से शेयर मार्केट में लाभ का लालच देकर लाखों रुपए लेकर डकार लिए जाने की भी चर्चा है। बताया जाता है कि उक्त जालसाज महिला द्वारा डिंडोरी के कई प्रतिष्ठित लोगों, व्यवसायियों से इसी तरह लाखों रुपए हड़प लिए है। एक अन्य जानकारी के अनुसार उक्त युवती लगभग 2 करोड़ रुपए लोगो से ठगने की शिकायत पुलिस से की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार है उक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर आरोपी महिला पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!