प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी का भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, मध्यप्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने आई जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने आयोजन के उपरांत जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

इस विशेष अवसर पर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम द्वारा प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, सुधीर दत्त तिवारी, बद्री प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेतु, शोभित मरावी, राजेंद्र दुबे, इंद्रावती धुर्वे एवं जिला मंत्री नरवरिया मरकाम, ललित धुर्वे, गणेश दास सोनवानी, गजेंद्र, मालती तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे एवं जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा एवं जिले के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जिले के ज्येष्ठ श्रेष्ठ समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!