कैमोर: बजरंग दल नेता हत्या के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बैगांचल एक्प्रेस, कटनी के कैमोर में बजरंग दल के नेता नीलेश रजक नीलू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अकरम खान और प्रिंस जोसफ को लगी गोली आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में आरोपी अकरम खान को दो और प्रिंस जोसेफ को एक गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अकरम खान को दो गोलियां लगीं, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस जोसेफ को एक गोली लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस गिरफ्तारी को बीजेपी नेता की हत्या की जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कैमोर में भारी पुलिसबल तैनात
पूरा मामला

घटना मंगलवार सुबह की थी जब बाइक पर बैठे दो हमलावरों ने बजरंग दल नेता और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष निलेश रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर थी थी। यह घटना कटनी के कैमोर नगर में घटित हुई थी, जहां इन हमलावरों का सीसीटीवी भी सामने आया था। इस हत्या के पीछे वर्ग विशेष के असामाजिक तत्वों का हाथ होने की बात भी सामने आई थी जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था और पुलिस प्रशासन लगातार आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई थी

वीडी शर्मा ने दी थी सख्त चेतावनी

मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर ना बख़्शे जाना की बात कही थी। शर्मा ने इस गंभीर विषय पर तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत भी कराया था साथ ही डीजीपी, जिला प्रशासन और कटनी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी पर सख़्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही थी।

आरोपी के पिता ने लगाई थी फांसी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस द्वारा आरोपियों को चिन्हित कर लिया और इनमें से एक आरोपी प्रिंस जोसफ के पिता ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। वही बताया जाता है कि उसकी मां ने भी जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था।

जबलपुर, समीपस्थ जिले कटनी के कैमोर में आज दिन दहाड़े हुई बजरंग दल के नेता नीलेश उफऱ् नीलू रजक की हत्या कर दी गई।सुबह लगभग 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने एक अज्ञात हमलावर ने एकदम नजदीक से गोली मारकर नीलेश उर्फ नीलू रजक को मौत के घाट उतार दिया। नीलू रजक का कुछ ही महीने पहले भाटिया मुहल्ला निवासी एक युवक से विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट भी थाने में हुई थीं। घटना के बाद जबलपुर जोन पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा कटनी पहुँचे और डी आई जी अतुल सिंह भी घटनास्थल कैमोर पहुँचे और स्थितियों का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
शव को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। यहां विधायक संजय पाठक ने पहुंच कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा पूरे समय मौजूद रहकर कानून व्यवस्था बनाने और उपस्थित जनों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते रहे।

उक्त मामले में पुलिस दो संदिग्ध आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी उनमें एक वही युवक है जिससे दो महीने पहले नीलू रजक का विवाद हुआ था। अमरैया पार निवासी यह युवक आज सुबह अमरैया पार में ही रहने वाले प्रिंस नामक एक युवक के साथ देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस मुख्य आरोपी के साथ साथ प्रिंस की भी तलाश कर रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही प्रिंस के पिता जोसफ को लगी उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जोसफ पेशे से बस ड्राईवर है। सुबह वह बस लेकर कटनी आया था। सुबह 11 बजे बस लेकर वह कैमोर के लिए रवाना हुआ। घर पहुंचते ही उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। जोसेफ की पत्नी द्वारा भी जहर का सेवन कर लिए जाने की चर्चा है पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। एस पी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैमोर पहुंच चुके हैं। तनाव और आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी कैमोर रवाना किया गया है।

टी आई एवं आरक्षक लाइन अटैच

पूरे मामले के बाद टी आई कैमोर अरविंद चौबे और पुलिस आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कैमोर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश नीलू रजक की अकरम खान, प्रिंस जोसफ नाम के दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कैमोर में बजरंग दल, भाजपा से जुड़े नीलू रजक की हत्या की जानकारी लगते ही पूरे कैमोर विजयराघवगढ़ नगर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई । हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विजयराघवगढ़ कटनी मार्ग पर चका जाम कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर बिहार चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने पटना गए हुए स्थानीय विधायक संजय पाठक एवं सांसद वी डी शर्मा ने पटना से ही पुलिस प्रशासन से बात कर हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की तथा संजय पाठक विशेष विमान से शाम को विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।

सूत्रों के अनुसार हत्या के संदिग्ध आरोपी बताये जा रहे अकरम खान व उसके साथी स्कूल कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं, युवतियों से लव जिहाद की तर्ज पर अश्लील छेडख़ानी करते थे जिसका विरोध नीलू रजक द्वारा किया जाता था। इसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी अकरम खान से मिलकर नीलू रजक पर मामला दर्ज कर दिया था, टी आई के सामने अकरम खान ने गोली मारने की धमकी दी थी । घटना के बाद कैमोर में तनाव की स्थित निर्मित हो गई थी और देखते ही देखते पूरा बाजार और क्षेत्र कर्फ्यू के जैसे बंद हो गया था।

आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा

आरोपी और संरक्षण देने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही जाँच के बाद अवैध पाए गए तो ढहाये जायेंगे आरोपियों के घर इस घटना के जो तनाव पूर्ण स्थित निर्मित हुए और लॉ एंड आर्डर बिगड़ा उसको देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा है कि आरोपी अकरम और प्रिंस के खिलाफ और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
वहीं जनता की हत्यारों के घर गिराने की माँग पर कलेक्टर ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुसार जो प्रक्रिया ऐसे मामलों में तय की गई है उसके अनुसार कल से नगर पालिका के दौरा उनसे अनुरूप नोटिस जारी कर सुनवाई उपरांत यह प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!