पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले के युवा आदिवासी नेता पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे जिले में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। पंकज सिंह टेकाम का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिले में प्रथम आगमन 28 अक्टूबर को हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम भोपाल से रायसेन, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, जबलपुर होते डिंडोरी के लिए सड़क मार्ग से रवाना होगे। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया जाएगा। 27 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे।
28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष डिंडोरी जिले में प्रवेश करेंगे शहपुरा मंडल में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे पंकज तेकाम डिंडोरी पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात पंकज टेकाम भाजपा कार्यालय में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि जिले के युवा नेता पंकज सिंह टेकाम के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिले में प्रथम आगमन है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनकी नियुक्ति को लेकर भारी उत्साह है। पंकज सिंह तेकाम के स्वागत के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है उनके प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिले के ददरगांव, शहपुरा, विक्रमपुर, शाहपुर, जोगी टिकारिया सहित अन्य कई स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियां की गई है। जिला मुख्यालय में उनके स्वागत की बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित होगे।

