Opretion 52 :भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर पर जुआ फड़,13 जुआरियों से 45 हजार बरामद

बजाग मुख्यालय में संचालित थी फड़

पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों सहित 40 हजार रु से अधिक नगदी, 13 मोबाइल सहित चार पहिया और दो पहिया वाहन जब्त किए

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 29 सितंबर 2025, सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों पर अवैध कार्यों में संलिप्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।ताजा मामला बजाग मुख्यालय में भाजपा उपाध्यक्ष के घर गुलजार हो रही जुआ फड़ का है।जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो अलग अलग थानों की टीम ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 45 हजार से अधिक की नगदी बरामद करने में सफलता पाई है।इसके साथ ही मौके से दो और चार चकिया वाहन सहित 13 नग मोबाईल जप्त किये गये हैं।मामले में कुल 5 लाख 30 हजार के मशरूका जप्त होने की जानकारी लगी है।बताया गया है कि नगदी के साथ ऑनलाइन लेनदेन भी जारी था।लेकिन तकनीकी कारणों से इसका उल्लेख नहीं किया गया है।बताया गया है कि पिछले लंबे समय संचालित इस फड़ में जुआरी गाड़ासरई और छत्तीसगढ़ से दांव लगाने पहुंचते थे,जिसकी जानकारी बजाग पुलिस को भी थी।लेकिन बजाग थाना प्रभारी ने कार्रवाई से दूरी बनाये रखी।इसकी एक बजह राजनैतिक दखलंदाजी बतलाया गया है।गौरतलब है कि यह प्रमोद साहू भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं, इनके विरुद्ध पूर्व में भी सट्टा, अवैध शराब भंडारण जैसे गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं।लेकिन सत्ता के नशे में चूर नेता जी पार्टी के प्रभाव का दुरुपयोग करके लगातार अनैतिक कृत्यों को अंजाम देते रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले लंबे समय से आलाधिकारियों को बजाग में जुआ फड़ संचालन की शिकायत मिल रहीं थीं।जिसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देश पर गाड़ासरई और करंजिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के घर पर दबिश दी और बिना दबाब कार्रवाई को अंजाम दिया।इस दौरान विशेष पहलू यह रहा कि ऑपरेशन 52 की जानकारी बजाग पुलिस को भी नहीं लग पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा दी गई दबिश में तानसिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम चुनपथरी, आकाश बघेल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बजाग, प्रमोद साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 49 साल निवासी बजाग, पवन कांत पिता रामभरोस खाण्डे उम्र 39 साल निवासी पडरिया डोगरी ,अवराल अलवी पिता रज्जाक अलवी उम्र 40 साल निवासी ग्राम वार्ड 07 बजाग, विक्की कुमार साहू पिता भैयालाल साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम बजाग राम मंदिर के पास थाना बजाग,अजीत कुमार पिता सुशील साहू उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र 04 बजाग,कैलाश कुमार पिता श्री सोहन दास बसंत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बजाग रैयत,धनेन्द्र गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 29 साल निवासी ग्राम लोरमी छ0ग0, प्रियादास कुर्रे पिता दउवा राम कुर्रे उम्र 38 साल निवासी ग्राम सिमरिया थाना लोरमी जिला मुंगली छ0ग0,मनहरन साहू पिता अवधराम साहू उम्र 38 साल निवासी सरईसेन थाना कुकदुर जिला कबीरधाम छ0ग0,लाल बहादुर पिता राजेश कुमार अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम बजाग रैयत, सत्यनारायण साहू पिता स्व0 रज्जू साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम बजाग के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।इसके साथ ही मोटर सायकल क्रमांक CG09JM1622 जो प्रमोद साहू के द्वारा स्वयं की होना बताया कीमती लगभग 40000 रूपये, एक नग मोटर साइकिल क्रमांक MP52MB 1939 जो पवन कांत खाण्डे द्वारा स्वयं उपयोग करना बताया कीमती लगभग 30000 रूपये तथा एक नग कार क्रमांक CG 10EQ 9129 जो अजीत साहू के द्वारा स्वयं की होना बताया कीमती करीबन 300000 रूपये भी जप्त की गई है है।

राजनीतिक रसूखदार के अवैध कारोबार में संलिप्तता उजागर

चर्चा है कि जुए की फड़ जिस घर में चल रही थी वह भाजपा नेता और मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू का बताया जाता है। जुआ खेलते हुए पुलिस ने उन्हें भी मौके से गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति पर पहले भी आबकारी एक्ट, जुआ, सट्टे से संबंधित प्रकरणों में पुलिस कार्यवाही की गई है। इनके द्वारा राजनीतिक प्रभाव के चलते कार्यवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध शिकायत किए जाने की भी चर्चा है जिसके चलते उन्हें प्रभावित होना पड़ा है। पुलिस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में नेताओं के कारनामों को लेकर चर्चाएं तेज है। इस पुलिस कार्यवाही के बाद एक राजनीतिक रसूखदार की अवैध कारोबार में संलिप्तता उजागर हुई है वही भाजपा जिला संगठन उक्त अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति के चलते धूमिल हो रही पार्टी की छवि पर क्या कदम उठाएगा इसका भी लोगों को इंतज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!