बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पशु तस्करों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 26 सितंबर 2024, बुधवार की रात्रि राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है।सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम रनगाव के आगे बटौधा मार्ग में बंजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने 11.30 बजे रात्रि एक पिकप वाहन एमपी 20 ZP 5197 के आने पर उसे रोकने पर चालक के पास बैठा व्यक्ति गाडी को छोडकर जंगल में भाग गया तथा वाहन को देखने पर वाहन चालक व्दारा वाहन में पीछे 3 नग मवेशी जिसमें 2 भैंस व 1 पडिया को क्रूरतापूर्वक भरे होने से वाहन चालक से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गुलशन झारिया पिता शिवप्रसाद झारिया उम्र 24 साल निवासी रनगाँव का बताया व मवेशियो को वध के लिये उमरिया तरफ परिवहन करना बताने पर चालक को पीकप वाहन के साथ थाना लाया गया।

पुलिस की पकड़ से बाहर पशु तस्कर

वही प्रार्थी रूपेश गिरी व बजरंग दल कार्यकर्ताओ के व्दारा थाना में लाये गये पिकप वाहन एमपी 20 ZP 5179 को चैक करने पर उक्त वाहन में 3 नग मवेशियो 2 भैंस व 1 पडिया को रस्सी से क्रूरता पूर्वक बांधकर उनका परिवहन करते पाया गया व मवेशियो के भोजन व पानी की व्यवस्था ना होने से वाहन के चालक गुलशन झारिया पिता शिवप्रसाद झारिया उम्र 24 साल निवासी रनगाँव से पूछताछ पर शहवाज मोहम्मद निवासी नरौजाबाद के साथ मवेशियो को वध के लिये उमरिया ले जाना बताया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन क्रमाक एमपी 20 ZP 5179 तथा 2 भैंस व 1 पडिया व वाहन के रजिट्रेशन, बीमा, प्रदुषण प्रमाण पत्र,चालक के लाईसेंस को कब्जे में लेकर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!