होशियार सिंह ठाकुर (शाहपुर) का हृदयाघात से निधन

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 22 सितंबर 2025, शाहपुर (डिंडोरी) निवासी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के वंशज और समाज के जाने-माने, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर होशियार सिंह ठाकुर (लोधी) का सोमवार 22 सितम्बर 2025 को जबलपुर में लगभग दोपहर 01 बजे अचानक हृदयगति रुक जाने से देवलोक गमन हो गया है।

कुंवर होशियार सिंह ठाकुर (लोधी) की राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी खासी पहचान थी वे अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के कार्यक्रमों के साथ साथ क्षेत्र के विकास के लिए शासन, प्रशासन से सदैव सम्पर्क में रहते थे।

परिवारजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार दिनांक 23/09/2025 दिन मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे गृहग्राम शाहपुर डिंडोरी के स्थानीय शमशान घाट में विधि विधान से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!