जल्दाबौना स्कूल में समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक

हाईस्कूल जल्दा बौना में विद्यार्थी, शिक्षक और चपरासी को ताकती स्कूल बिल्डिंग

बैगांचल एक्प्रेस, 6 सितंबर 2025, डिंडोरी जिले के बैगाचक क्षेत्र बजाग विकास खंड के शासकीय हाईस्कूल जल्दा बौना का विद्यालय शनिवार को 11 बजे तक नहीं खुला। शाला परिसर में न ही प्राचार्य, न शिक्षक, न चपरासी और न ही कोई विद्यार्थी नजर आए। शासकीय विद्यालय की बिल्डिंग प्राचार्य, शिक्षक, चपरासी और विद्यार्थियों को निहारती नजर आई जबकि 11 बजे तक विद्यालय प्रबंधन और संचालन की लापरवाही के चलते विद्यालय का ताला तक नहीं खुला। जिससे विद्यालय में अनुशासन की स्थिति क्या है समझा जा सकता है। स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह की लापरवाही जलदा बौना विद्यालय में आम हो चली है। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ाई के लिए विद्यार्थी भी रूचि नहीं लेते। वही विभागीय अधिकारियों के द्वारा लापरवाही पर कार्यवाही ना होने के चलते शिक्षक और शाला प्रबंधन की लापरवाही आम है। स्कूल से नदारत शिक्षकों से जब स्कूल नहीं पहुंचने की वजह जानना चाहो तो कोई न कोई शासकीय कार्य होने का बहाना उनके द्वारा बता दिया जाता है।

जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और लचर प्रशासन के चलते शिक्षा विभाग राम भरोसे चलने को मजबूर है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी बैगांचल में शिक्षा की स्थिति में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। महत्वपूर्ण यह भी है शिक्षा की इस तरह की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कोई कोशिश नहीं कर रहे है उन्हें इसकी कोई परवाह हो ऐसा भी नहीं लगता।

इनका कहना है

“मैं कक्षा दसवी के बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा रहा हूं इसलिए विद्यालय नहीं आया।”

  • कृष्णा मरावी, प्रभारी प्राचार्य, हाईस्कूल जल्दा बौना

“आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है, जांच कर कार्यवाही की जायेगी।”

  • तीरथ परस्ते,
    बीईओ विकास खंड बजाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!