7900 रुपए का राजस्व वसूला गया
चैकिंग में कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका पर सवाल

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर 25 को जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को यातायात और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई गुप्त रूप से की गई, जिसमें नियम विरुद्ध वाहन संचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 7900 रुपए का राजस्व वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान परिवहन अधिकारी सुरेंद्र गौतम सहित यातायात एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच का विषय है चेकिंग में कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज डेहरिया की मौजूदगी

उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन विभाग में कथित तौर पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज डेहरिया जांच के दौरान परिवहन अधिकारी के साथ चैंकिंग में शामिल दिखाई दे रहे है। बताया जाता है कि वे विभाग में बतौर अंशकालिक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में पदस्त है और परिवहन कार्यालय के सारे कार्य इन्हीं के इशारे पर होते है। चैकिंग के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी समझ से परे है, सूत्रों की माने तो परिवहन कार्यालय में सारे काम इनके इशारे पर होते है। परिवहन अधिकारी के साथ चैकिंग में इनका शामिल होना स्पष्ट करता है कि परिवहन अधिकारी इनके बिना कदम नहीं रखते अन्यथा एक कंप्यूटर ऑपरेटर की वाहन चेकिंग में जरूरत क्या है? जिले की सभी महत्वपूर्ण बैठकों में भी विभाग का प्रतिनिधित्व इसी व्यक्ति के द्वारा किया जाता है। शासकीय और विभागीय बैठकों में गैर शासकीय व्यक्तियों की उपस्थिति गम्भीर विषय है। जिले के वाहन मालिकों की जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि परिवहन विभाग में उक्त गैर विभागीय व्यक्ति की भूमिका की जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जावे।

