बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, म.प्र पंचायत सचिव संगठन, जिला डिण्डौरी (म.प्र) द्वारा पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर डिण्डौरी, ओम प्रकाश धुर्वे विधायक शहपुरा, रूद्रेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत, चमरू नेताम जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डिण्डौरी के नाम एक ज्ञापन जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी को सौंपा जिसमें सचिव और रोजगार सहायको की मांग है कि :
दिनांक 17.10.2025 को जनपद पंचायत अमरपुर समीक्षा बैठक के दौरान श्रीमान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी द्वारा दो सचिवों को आवास की प्रगति कम होने से निलंबित किया गया है। जबकि आवास की राशि हितग्राही के खाते में सीधी जाती है। हितग्राही द्वारा रूचि नहीं ली जाती एवं जून-जुलाई 2025 में किस्त जारी की गई है। जब से अभी तक बरसात का मौसम है ऐसे में कार्य प्रगति नहीं हो सकी ऐसे में सचिव क्या कर सकते हैं।
शासन स्तर से राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में जाती है।हितग्राही रूचि नहीं लेता तब हितग्राहीयों को नोटिस जारी कर तहसीलदार न्यायालय में पेशी कराई जावे। सचिव/रोजगार सहायकों पर कार्यवाही न की जावे। सी.एम. हेल्पलाईन में कुछ स्वार्थी और असामाजिक तत्वों द्वारा नाजायज रूप से लगाकर सचिव, रोजगार सहायकों को निलंबित कर परेशान किया जाता है। जबकि ग्राम सभा में सभी योजनाओं की विधिवत जानकारी दी जाती है।
पंचायत स्तर पर ग्राम रोजगार सहायक पदस्थ है जियोटेग का काम करते हैं एवं मस्टररोल निकालने का काम करते हैं। 4 माह से उनका वेतन नहीं दिया गया है तत्काल वेतन भुगतान कराया जावे। जनपद पंचायत अमरपुर के 2 सचिवों को निलंबित किया गया है उनको तत्काल बहाल किया जावे।
समाचार पत्रों में प्रकाशित झूठी खबर को जांच के मुद्दा बनाकर सचिव, रोजगार सहायकों को प्रताड़ित किया जाता है जो कि नियम विरूद्ध है। उक्त समस्या का निराकरण अविलंब किया जावे। नजायज रूप से सचिव/रोजगार सहायकों को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसे स्थिति में हम मानसिक रूप से भी परेशान होते है यह कृत्य अमानवीय है एवं निलबिंत सचिवों को तत्काल बहाल किया जावे अन्यथा हम मजबूर होकर कलम और कार्यालय बंद करने में मजबूर हो जायेंगे जिसकी सम्पूर्ण जानकारी शासन प्रशासन की होगी।

