सेवा से अनुपस्थित स्वास्थ्य अमले को कारण बताओ नोटिस और चेतावनी की गई जारी

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति पर खबरें आती रही है, किंतु विभाग द्वारा समय रहते कार्यवाही नहीं किए जाने से ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं आ रहा है, पदस्त अमला अपनी ड्यूटी को लेके गंभीर नहीं रहते।
ऐसी ही स्थिति का खुलासा CHMO को अपने निरीक्षण दौरे के दौरान देखने मिल प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.10.2025 को डॉ मनोज पाण्डेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डिण्डौरी के द्वारा विकासखण्ड विक्रमपुर की स्वास्थ्य संस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सारसताल, शाहपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र अझवार एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूमेर मोहतरा का भ्रमण किया।

मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारत मिले। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 कर्मचारी अपने सेवा स्थल पर उपलब्ध नहीं थे, जिनके विरुद्ध विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही किए जाने के संकेत मिल रहे है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले – डॉ रविन्द्र धाकड, चिकित्सा अधिकारी प्रा.स्वा.केन्द्र सारसताल, डॉ रतन धुर्वे, आयुष एमओ प्रा.स्वा.केन्द्र सारसताल, श्रीमति रोहणी डोगरवार, फार्मासिस्ट प्रा.स्वा.केन्द्र सारसताल, श्री शिवकुमार वार्डबाय प्रा.स्वा.केन्द्र सारसताल, श्रीमति सरिता वारेन, सीएचओ अझवार, सुश्री कमल उईके एमपीडब्ल्यू अझवार, संतोष वंशकार एमपीडब्ल्यू तेन्दूमेंर मोहतरा, श्रीमति लक्ष्मी बनवासी, ए.एन.एम. पी.एच.सी. शाहपुर, सुश्री निधी मरावी, नर्सिंग ऑफीसर, पीएचसी शाहपुर, रूचि ठाकुर, नर्सिंग ऑफीसर पीएचसी शाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमपुर, जिला डिण्डौरी अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
उक्त संबंध की जानकारी डॉ मनोज पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डिण्डौरी द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

